फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खड़े ट्रक से नेस्ले कंपनी के 68 कार्टून चोरी

Wed, 28 Jan 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के सर्विस रोड पर खड़े ट्रक से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया है। चोरों ने रात के समय कंटेनर की सील तोड़कर 68 कार्टून चोरी कर लिए। ट्रक चालक ने इसकी शिकायत थाना बड़ी में दी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी देवी प्रसाद ने बताया कि वह 25 जनवरी को समालखा स्थित नेस्ले कंपनी से ट्रक में 1940 कार्टून लोड कर भिवंडी मुंबई जा रहे थे। गन्नौर जीटी रोड पर पुलिस नाका होने के कारण ट्रक को सर्विस रोड पर खड़ा करना पड़ा। रात में वह ट्रक के अंदर ही सो गए। 26 जनवरी की सुबह कंटेनर की सील टूटी मिली और 68 कार्टून गायब थे। उन्होंने कंपनी व ट्रक मालिक को अवगत कराया। थाना बड़ी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें