फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस से लड़ाई के लिए 6600 डोज वैक्सीन आई

विज्ञापन
पशुपालन एवं डेयरी विभाग कार्यालय में वैक्सीन वितरित करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
लंपी स्किन वायरस से बचाव के लिए जिले में शनिवार से गोवंशों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा। शुरुआती चरण में पहले गोशालाओं और नंदीशालाओं में गोवंशों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बुधवार देर शाम हैदराबाद से गोट पॉक्स वैक्सीन की 6600 डोज पहुंच गई थी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग कार्यालय में वैक्सीन आने के बाद वीरवार को वितरण किया गया। दूसरी ओर जिले में अभी तक किसी भी गोवंश में लंपी वायरस नहीं मिला है। वेटरनरी सर्जन व पशु सहायकों की तरफ से गोवंशों की लगातार निगरानी की जा रही है। गोवंशों को वायरस से बचाव के लिए गोशालाओं व अन्य स्थानों पर छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लंपी वायरस को लेकर जिले में फिलहाल स्थिति सामान्य है। वेटरनरी सर्जन व एनिमल अटेंडेंट (पशु सहायक) के सहारे ही गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच जारी है। वर्तमान में करीब 1 लाख 4 हजार 884 गोवंश हैं। 29 पंजीकृत गोशाला व चार नंदीशाला हैं। अभी तक जिले में गोवंश वायरस से बचे हैं। एहतियात के तौर पर गोवंशों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए शनिवार से वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा। बुधवार देर शाम पहले चरण में गोट पॉक्स वैक्सीन की 6600 डोज हैदराबाद से सोनीपत पहुंच गई थी। वीरवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग कार्यालय में सभी वेटरनरी सर्जनों को वैक्सीन का वितरण किया गया और शनिवार से सभी गोशालाओं व नंदीशालाओं में जाकर गोवंशों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए है। गोवंशों की सुरक्षा को लेकर छिड़काव के लिए कीटनाशक की व्यवस्था की गई है। वेटरनरी सर्जन व एनिमल अटेंडेंट अपनी देखरेख में छिड़काव करा रहे हैं। गोवंशों को लंपी वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरती जा रही है।
पहले चरण में गोट पॉक्स वैक्सीन की 6600 डोज मिलने के बाद उनका वितरण कर दिया गया। विभाग की ओर से शनिवार को सबसे पहले गोशालाओं व नंदीशालाओं में वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा। गोशालाओं व नंदीशालाओं में लंपी वायरस फैलने की ज्यादा आशंका रहती है। सभी वेटरनरी सर्जनों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. संजय आंतिल, उप निदेशक पशुपालन एवं डेयरी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें