फोटो : सोनीपत के गांव महलाना में नमो क्रिकेट लीग के समापन पर चौके के लिए बल्ले से शॉट लगाते सहक
- फोटो : credit
सोनीपत। महलाना के खेल मैदान में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नमो क्रिकेट लीग का समापन हुआ। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में 65 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
सही प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलने पर गांवों से निकलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।
मंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में नमो क्रिकेट लीग से करीब 3200 टीमें और 50 हजार से अधिक खिलाड़ी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को फिट रखने के साथ अनुशासन, मेहनत और टीम भावना सिखाते हैं। सरकार खेल नर्सरियों, प्रशिक्षण और सुविधाओं के जरिए प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार, भीम पुरस्कार और सरकारी सेवाओं में अवसर जैसी व्यवस्थाएं हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों से हार से निराश न होकर कमियों को पहचानने और अगली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने खुद भी बल्ला थामकर चौका लगाया। कार्यक्रम में डॉ. रीटा शर्मा सहित आयोजन टीम के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।