फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 65 छात्राएं सीख रहीं नृत्य और नाटक की बारीकियां

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-12 ​​​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में नृत्य का प्र​शिक्षण लेती छात्र
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से नृत्य एवं नाटक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। दो सितंबर से शुरू हुई कार्यशाला 26 सितंबर तक चलेगी। इसमें 35 छात्राओं को नृत्य और 30 छात्राओं को नाटक की विभिन्न विधाओं, तकनीकों और मंचीय प्रस्तुति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नृत्य प्रशिक्षण में छात्राओं को ताल, लय, भाव-भंगिमाओं और मंच प्रस्तुति की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। नाटक कार्यशाला में अभिनय, संवाद अदायगी और मंचीय प्रस्तुति का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नृत्य प्रशिक्षक प्रदीप और हिमांशु तथा नाट्य प्रशिक्षक आकाश छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने कहा कि कार्यशालाओं के माध्यम से छात्राओं को अपनी रुचि और प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्राओं से सक्रियता से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ मंचीय प्रतिभा और आत्मविश्वास विकसित करना है। कला विधाओं के प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें