फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री मिलने पर अमित शाह ने कंवलसिंह चौहान को भेजा सम्मान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मश्री मिलने पर अमित शाह ने कंवल सिंह चौहान को भेजा सम्मान पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गांव अटेरना के प्रगतिशील किसान कंवल सिंह चौहान को पद्मश्री मिलने पर बधाई देते हुए सम्मान पत्र भेजा है। कंवल सिंह चौहान ने बेबीकार्न और जैविक खेती में विशेष पहल करने के लिए पद्मश्री मिला है। सम्मान पत्र में अमित शाह ने लिखा है कि पद्मश्री जैसा पुरस्कार प्रगतिशील किसान को मिलना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। कंवल सिंह चौहान ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी। सदैव निरंतर बड़ा लक्ष्य और मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने देश के किसानों से कंवल सिंह चौहान से प्रेरणा लेकर मेहनत करने का आह्वान किया। इस दौरान कंवल सिंह चौहान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया। अमित शाम के प्रतिनिधियों ने कंवल सिंह चौहान को उनका सम्मान पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें