फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक पूनिया ने संजीत को हराकर जीती 51 हजार की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक पूनिया ने संजीत को हराकर जीती 51 हजार की कुश्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव हलालपुर में ओलंपियन स्वर्गीय धर्मबीर पहलवान की स्मृति में 21वां इनामी दंगल कराया गया। ओलंपियन धर्मबीर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट हलालपुर की तरफ से आयोजित इस इनामी दंगल में प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। जहां बतौर मुख्यातिथि पहुंचे इनेलो नेेता अर्जुन चौटाला ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू करवाई व विजेता पहलवानों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

अर्जुन चौटाला ने कहा कि ग्रामीणों व खेलों का लंबे समय से संबंध रहा है। आज के समय में खेलों को करियर के रूप में भी देखा जा रहा है। लेकिन खेलों के प्रोत्साहन के लिए दी जा रही राशि काफी कम है, ऐसे में भविष्य में उनकी सरकार आने पर खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के साथ ही उनको सभी सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। दंगल में पहले नंबर की कुश्ती छत्रसाल स्टेडियम के पहलवान दीपक पूनिया ने नेवी के संजीत को हराकर जीती और 51 हजार का इनाम प्राप्त किया। दीपक ढाका ने छत्रसाल स्टेडियम के पहलवान अमन को पटखनी देकर तीसरे नंबर की कुश्ती जीती। लड़कियों के मुकाबले में रोहतक की नैना ने रोहतक की ही रीतिका को हराकर दंगल अपने नाम किया और 11 हजार रुपये जीते, रोहतक की ही पहलवान सुमन तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान महाबली सतपाल, ओलंपियन अमित दहिया, द्रोणाचार्य अवार्डी रामफल मान, अर्जुन अवार्डी अशोक गर्ग, वजीर दहिया, संदीप सहिया, सतीश नांदल, जोगिंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें