फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में पढ़ाई करके कनाड़ा में करने लगी नौकरी, पिता के कहने पर अपने देश में प्लेन उड़ाएगी बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमेरिका में पढ़ाई करके अपने देश में प्लेन उड़ाएगी बेटी
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। मुकीमपुर की बेटी मीना आंतिल अमेरिका में पढ़ाई करके कैप्टन बन गई और वह कनाडा में नौकरी करके प्लेन उड़ाने लगी। लेकिन माता-पिता का सपना था कि बेटी अपने ही देश में आकर नौकरी करे तो उनका सपना पूरा करने को बेटी ने कनाडा से नौकरी छोड़ दी। वह अब अपने ही देेश में प्लेन उड़ाएगी, जिसके लिए उसने एक प्राइवेट एयरलाइंस में कैप्टन के पद पर ज्वाइन कर लिया है। मीना आंतिल के रविवार को गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मीना आंतिल ने कहा कि पिता महावीर आंतिल व माता सुनीता आंतिल के सहयोग से उसने यह मुकाम हासिल किया है। परिजनों ने उसे पढ़ने के लिए अमेरिका भेजा था। जहां पढ़ाई पूरी करके वह कैप्टन बन गई और वह पिछले दस साल से कनाडा में रहकर नौकरी कर रही थी। उसके माता-पिता चाहते थे कि बेटी अपने ही देश में नौकरी करे और अपने देश में प्लेन उड़ाए। जिससे मीना ने कनाडा में नौकरी छोड़ दी और उसने अपने ही देश में एक प्राइवेट एयरलाइंस को ज्वाइन किया है। मीना का बचपन से ही सपना था कि वह एयरलाइंस में जाए। उसके सपने को साकार करने के लिए माता-पिता सहित समस्त परिवार ने उसका साथ दिया। मीना ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी बेटियों को भी शिक्षित कर उसके सपने को पूरा करने में योगदान दें। मीना ने गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला व मंदिर में ढाई-ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान मेहर सिंह, रामकिशन फौजी, पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल, हरिप्रकाश असावरपुर, रमेश असावरपुर, हवा सिंह पहलवान, बेगराज, रामस्वरूप, नरेंद्र कोच, कुलदीप, जयभगवान, हुकम सिंह, सूबे सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें