फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में उपचार कराने के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में उपचार के लिए नहीं करना होगा इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में जांच व उपचार कराने के लिए भीड़ में लगकर इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि अस्पताल में उनके लिए अलग से कक्ष बना दिया गया है और यह सुविधा कमना नंबर 24 में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी। सीएमओ डॉ. जेएस पूनिया ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस समारोह में यह बात बताई, जिसका वरिष्ठ नागरिक लाभ उठा सके।
विज्ञापन

सेक्टर 14 के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित समारोह में सीएमओ डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि अब वरिष्ठ नागरिकों को आयु प्रमाण पत्र लेने के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। हर महीने तीसरे शुक्रवार को यह प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। कहा कि अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रजिस्ट्रेशन व दवाई वितरण के लिए भी अलग काउंटर बना दिए गए है। वहां वरिष्ठ नागरिक परिषद के वरिष्ठ सदस्य आरएम सरीन, सर्जन डॉ. जीडी शर्मा, आरबी गर्ग को शिक्षा एवं साहित्य में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिक परिषद के प्रधान डॉ. एचबीडी अरोडा ने बताया कि यह दिवस वरिष्ठ नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही सम्मान जनक जीवन के लिए हर वर्ष मनाया जाता है। महासचिव बीआर आहुजा ने परिषद के कार्यों के बारे में बताया तो इससे पहले हवन कराया गया। मंच का संचालन सुभाष वशिष्ठ ने किया। इस दौरान डॉ. जयकिशोर, डॉ. सुशील जैन, मनोहर लाल चावला, ओपी एलावादी, डॉ. डीबी रावल, हरभगवान रहेजा, रामफल वर्मा, हरबंश लाल अरोड़ा, राज गोपाल अरोड़ा, सुभाष आर्य, हरगोपाल तनेजा, एचके हंस, सुनीता रहेजा, शील अरोड़ा, डॉ. वीणा गुप्ता, निर्मला वशिष्ठ, सविता इस्सर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें