सोनीपत। कंवर सिंह गुलिया एथलेटिक्स मीट का आयोजन 3 सितंबर को चौहान जोशी स्थित साईं सेंटर में किया जाएगा। कंवर सिंह गुलिया मेमोरियल स्पोर्ट्स सोसायटी के प्रधान रामेहर छिक्कारा व सचिव डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियां भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में 100, 300, 800 व दो हजार मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त डिस्कस थ्रो, शॉटपुट व लंबी कूद का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।