फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कालूपुर चौक के पास स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत चौकीदार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मूलरूप से बिहार फिलहाल कालूपुर निवासी गोपाल पासवान आठ वर्ष से ज्ञान विद्या स्कूल में चौकीदार का काम करता था। रविवार देर शाम उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र राव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें