फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोचरान भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोचरान भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए आमरण अनशन
विज्ञापन

-सुभाष चौक पर हवन करने के बाद शुरू किया गया अनशन
फोटो : 2 : सोनीपत के सुभाष चौक पर हवन करते गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष व अन्य।
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गोचरान भूमि को कब्जा मुक्त कराने व संत गोपालदास के समर्थन में गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष ने सुभाष चौक पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इससे पहले सुभाष चौक पर हवन यज्ञ भी किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सोनू आर्य ने कहा कि प्रदेश में गायों की स्थिति लगातार बदहाल हो रही है। गोरचरान भूमि पर पंचायतों व अन्य लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। इससे गाय दर-दर ठोकर खा रही है। उन्होंने कहा कि संत गोपालदास गोचरान भूमि को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। इसलिएअब सोनीपत में भी आमरण अनशन शुरू किया गया है। हवन यज्ञ के साथ शुरू किए अनशन में लगातार गौ भक्त एकजुट होंगे। इस दौरान राहुल तुलसी, राम पाहुजा, सोनू झा, कपिल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें