सोनीपत। रोहतक रोड आरओबी के नजदीक लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह आरओबी के नजदीक रेलवे लाइन पार करते समय अंबाला की ओर जा रही ट्रेन से कटकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।