फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मकान के ताले तोड़कर 60 हजार रुपये और आभूषण चोरी

Mon, 15 Apr 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कामी रोड स्थित राज मोहल्ला में मकान के ताले तोड़कर चोर 60 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान पर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। इस पर मामले से सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से करनाल के गांव चौगावां निवासी रामचंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह छह साल से सोनीपत के राज मोहल्ला में किराए पर रहते हैं। वह टेलर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह 13 अप्रैल को परिवार के सदस्यों के साथ अपनी बहन के घर यमुनानगर के गांव ड्योला गए थे। उनके मकान मालिक भी 14 अप्रैल को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली चले गए थे। जिस पर पड़ोसी दिनेश छाबड़ा ने उनके घर में चोरी की जानकारी दी। वह घर पर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सामान व कपड़े बिखरे हुए थे। उन्होंने देखा कि चोर अलमारी के अंदर से 60 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, कानों के टॉप्स, कानों की बालियां, छह जोड़ी चांदी की पाजेब ले गए हैं। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें