फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसे में लेकर चेक स्कैन करने को भेजा, खाते से उड़ाए 5680 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के अशोक विहार के रहने वाले व्यक्ति को झांसे में लेकर उनके खाते से 5680 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पास आरोपी ने एक चेक स्केन करने को भेजा था। जिसके स्केन करते ही खाते से नकदी निकल गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के अशोक विहार के रहने वाले हंसराज ने गोहाना रोड चौकी पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल को उनके पास अशोक कुमार और रामभाटी ने फोन कर उनके मोबाइल पर चेक भेजा था। उसने कहा था कि इस चेक को अपने फोन में स्केन कर लेना। जिससे उनके खाते में पैसे आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि जैसे ही चेक को स्केन किया तो उनके खाते से 5680 रुपये कट गए। तब उन्हें ठगी का पता लगा। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर साइबर की मदद ले रही है।
लगातार सामने आ रहे हैं ठगी के मामले
जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। किसी के पास लिंक भेजकर ठगी की जाती है तो किसी से खाते की जानकारी लेकर उनके खाते से नकदी निकाल ली जाती है। इस तरह के मामलों में लोगों को विशेष चौकसी बरतते हुए अपने खाते के बारे में किसी तरह की जानकारी किसी अंजान से साझा नहीं करनी चाहिए। साथ ही मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजे लिंक को किसी सूरत में क्लिक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

व्यक्ति के पास एक चेक भेजकर स्केन करने को कहा गया था। उनके चेक को स्केन करते ही खाते से नकदी निकल गई। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

मुकेश कुमार, चौकी प्रभारी गोहाना रोड सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें