फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार से 56 पेटी शराब और बीयर बरामद

Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव दहिसरा पुलिया के पास से कुंडली थाना पुलिस ने कार से शराब की तस्करी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने कार के अंदर से 28 पेटी शराब व 28 पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कुंडली थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि उनकी टीम रात को दहिसरा पुलिया के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान उनको सूचना मिली की तस्करी की शराब लेकर कार सवार युवक वहां से गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद सेंट्रो कार आई। उसे रोककर चालक से पूछा गया तो उसने अपनी पहचान गांव थरिया निवासी राजबीर के रूप में दी। पुलिस को देखकर उसका साथी कार से उतरकर भाग गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से बीयर की 28 और देसी शराब की 28 पेटी बरामद हुई। वह शराब का कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जांच अधिकारी फिरोज खान ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें