फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिले में खुलेंगे 55 नए राशन डिपो, 18 महिलाओं के लिए आरक्षित

Wed, 14 Oct 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
13जेएनडी01: जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय। संवाद - फोटो : photo
विज्ञापन
जींद। जिले के जिन गांवों में राशन डिपो नहीं होने के कारण लोगों को दूसरे गांवों के डिपो धारक के वितरण केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है, उनके लिए राहत की खबर है। जिले में 55 राशन डिपो आवंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें 18 डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

नए डिपो खुलने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होने के साथ ही पात्र परिवारों को राशन लेने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। जिले में नए राशन डिपो आवंटित होने का इंतजार पिछले करीब ढाई साल से किया जा रहा था। अब विभाग की ओर से रिक्त पदों की सूची जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। एक राशन डिपो के साथ 500 राशन कार्ड जोड़ने का प्रावधान है। जिन गांवों में अपना राशन डिपो नहीं था, वहां के कार्डधारकों को अब तक साथ लगते गांवों के डिपो से जोड़ा गया था। नए डिपो आवंटित होने के बाद स्थानीय स्तर पर राशन वितरण की व्यवस्था बेहतर होने की संभावना है।

जजपा-भाजपा गठबंधन के समय महिलाओं की भागीदारी का बना था कानून
राशन डिपो आवंटन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का मुद्दा पूर्व में भी चर्चा में रहा है। जब जननायक जनता पार्टी (जजपा) की भाजपा के साथ हरियाणा में सत्ता में साझेदारी थी, उस समय तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल में महिलाओं को राशन डिपो आवंटन में भागीदारी देने के लिए कानूनी प्रावधान किया गया था। उस दौरान कुछ महिलाओं को राशन डिपो भी आवंटित किए गए थे, लेकिन बाद में अदालत में मामला पहुंचने के बाद इस व्यवस्था पर रोक लग गई थी। इसके चलते नए डिपो आवंटित होने की प्रक्रिया लंबे समय तक प्रभावित रही। अब दोबारा रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे जाने से इच्छुक लोगों को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


जींद और उचाना में सबसे अधिक रिक्तियां, निकाय वार्डों में भी अवसर
विभाग की सूची के अनुसार, सफीदों ब्लॉक में सात, जींद ब्लॉक में 10, पिल्लूखेड़ा में चार और नरवाना ब्लॉक में तीन डिपो रिक्त हैं। जींद ब्लॉक के बागनवाला, ईक्कस, जलालपुरा खुर्द, जलालपुर कलां, झांझ खुर्द, खुंगा, ललित खेड़ा, मांडो खेड़ी, रामराय खेड़ा और श्रीराग खेड़ा सहित विभिन्न गांवों में डिपो आवंटित किए जाने हैं।

नगरपालिका क्षेत्र में भी 9 रिक्तियां
नगरपालिका क्षेत्रों में भी आवेदन का अवसर दिया गया है। उचाना नगरपालिका के वार्ड एक, तीन, चार, पांच, 11, 12 और 13 में रिक्तियां हैं। सफीदों के वार्ड तीन, छह, सात, नौ, 11, 14, 16 और 17, नरवाना के वार्ड 11, जुलाना के वार्ड छह से नौ और जींद के वार्ड 20 से 22 में भी डिपो के पद खाली हैं।
-कुल 55 पदों में से 18 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 37 पद सामान्य श्रेणी के लिए उपलब्ध हैं। डिड़वाड़ा और खरल में दो-दो पदों में एक-एक पद महिला आरक्षित तथा एक-एक सामान्य श्रेणी का है। इच्छुक आवेदकों को पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी संबंधित विभाग से प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें