फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी 55 बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Sat, 22 Jun 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना बस अड्डे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। जिला प्रशासन की मांग पर रोडवेज अधिकारियों ने शनिवार को डिपो से 55 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेज दी। इसमें 45 बसें सोनीपत से और 10 बसें गोहाना बस अड़्डे से भेजी गई। इससे विभिन्न रूटों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ा। अपने गंतव्य पर जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचे यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गोहाना की नई अनाज मंडी में शनिवार को संत कबीरदास जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना झेलनी पड़े, इसके लिए प्रशासन की तरफ से रोडवेज विभाग से 60 बसों की डिमांड की गई थी। हालांकि सोनीपत रोडवेज बस डिपो से 45 बसें और गोहाना बस अड्डे से 10 बसें भेजी गईं।
इस कारण सोनीपत से खानपुर, दिल्ली सहित विभिन्न लंबे व लोकल रूटों और गोहाना से जींद, रोहतक, सोनीपत, खरखौदा, खानपुर कलां समेत कई रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित रहा। प्रशासनिक ड्यूटी पर एक साथ 55 बसें भेजने के लिए रोडवेज अधिकारियों को लंबे व लोकल रूटों के फेरे कम करने पड़े।
विज्ञापन


यह है स्थिति

सोनीपत जिले के रोडवेज बेड़े में 218 बसें हैं। इनमें किलोमीटर स्कीम की 63 बसें शामिल हैं। सोनीपत बस डिपो से यात्रियों के लिए शिमला, कटरा, हरिद्वार, जयपुर सहित लम्बे रूटों के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है। यही नही सोनीपत से गोहाना, फरमाणा, खानपुर कलां सहित अनेक लोकल रूटों पर भी बसें चलती है। शनिवार को 55 बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
बोले यात्री
काम से फरमाणा जाना था। इसके लिए बस अड्डे पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई बस नहीं मिली। बस के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।-अभिषेक, यात्री

-खानपुर कलां जाने के लिए बस अड्डे पर आया था, लेकिन यहां कोई बस नहीं मिली। पूछताछ केंद्र पर भी कुछ देर में आने की बात कहते रहे। बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।-सुरेंद्र उर्फ काला, यात्री

वर्जन
जिला प्रशासन की मांग पर सोनीपत व गोहाना बस अड्डे से 55 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई थी। यात्रियों को बसों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। -सुरेंद्र सिंह, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें