फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर 53 हजार जुर्माना

Tue, 23 Dec 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत शहर में अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने पर नो​​टिस जारी करते नगर निगम के अ​धिकारी।
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की खूबसूरती को दाग लगा रहे अवैध होर्डिंग लगाने वालों का नगर निगम की ओर से 53 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। साथ ही अवैध होर्डिंग लगाने पर 15 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

नोटिस का जवाब न देने पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई दोनों की जा सकती है। लोगों को दोबारा बिना मंजूरी के होर्डिंग न लगाने की चेतावनी दी है। दिवाली के बाद से नगर निगम क्षेत्र अवैध होर्डिंग और बैनर-पोस्टर से अटा हुआ है।
राजनीतिक और व्यावसायिक होर्डिंग मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों में लगे हुए थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तो नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है। अब अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों से रोजाना होर्डिंग उतारे जा रहे हैं। साथ ही नगर निगम के अधिकारी अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। नगर निगम अब तक 53 हजार रुपये का जुर्माना लगा कर चुके हैं। साथ ही 15 लोगों को नोटिस जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें