फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने 42.81 करोड़ की दो परियोजनाओं का उद्घाटन, पांच का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने 42.81 करोड़ की दो परियोजनाओं का उद्घाटन, पांच का किया शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंस से जिले में 42.81 करोड़ रुपये की लागत से सात परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि विकास की यह गति लगातार जारी रहेगी। कहा कि भाजपा सरकार ने बगैर किसी भेदभाव व क्षेत्रवाद के विकास कार्य किए हैं और प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंस से 4.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मुंडलाना आईटीआई की नई विंग व 2.90 करोड़ रुपये की लागत से 33केवी सब स्टेशन जुआं को उद्घाटन किया। लघु सचिवालय परिसर में 13.18 करोड़ से बनने वाले 60 फ्लैट व एसडीएम कार्यालय परिसर गन्नौर में 1.16 करोड़ से बनने वाले दो मकानों की आधारशिला रखी। इसके अलावा 11.09 करोड़ से सोनीपत-फरमाणा, 7.33 करोड़ रुपये की लागत से गोहाना से सिसाना सड़क के विस्तारीकरण और 2.67 करोड़ रुपये की लागत से बुसाना से चिड़ाना सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वीडिया कांफ्रेंस से सीएम मनोहर लाल ने कहा कि साढ़े चार सालों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए और 7916 सीएम घोषणाएं हुई। सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है और योजनाएं बनाकर समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्थानीय निकाय को सक्षम बनाने के लिए कार्य किया है और जिला परिषदों को मजबूत किया गया है। लघु सचिवालय के सरल केंद्र में आयोजित समारोह के दौरान मंत्री कविता जैन ने सीएम का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश विकास की गति से लगातार आगे बढ़ रहा है। ऐसे अवसर कम ही आते हैं जब इतनी विकास योजनाएं एक साथ बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के लोगों को समर्पित की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में डीसी डॉ. शालीन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, उपायुक्त डॉ. शालीन, एसडीएम विजय सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, डीआरओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत, तहसीलदार विकास, मोहन लाल बड़ौली, भाजपा के जिला महामंत्री मनोज जैन, मंडलाध्यक्ष नवीन मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें