फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कैंप में कोच व स्टाफ की मेडिकल सुविधा छीनकर बैकफुट पर आया साई, दोबारा शुरू की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बैकफुट पर आया साईं, नेशनल कैंप में कोच और स्टाफ की मेडिकल सुविधा फिर शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेशनल कैंप में कोच और अन्य स्टाफ की मेडिकल सुविधा छीनकर साई के अधिकारी बैकफुट पर आ गए और अब दोबारा से कोच व स्टाफ के लिए मेडिकल सुविधा शुरू कर दी गई है। साई सेंटर में चल रहे कुश्ती के नेशनल कैंप में कोच और अन्य स्टाफ को मेडिकल सुविधा देने से इंकार किया गया था और स्टाफ के दो सदस्य बीमार होने पर उनका उपचार तक नहीं हो सका था। जिसके बाद मामला रेसलिंग फेडरेशन तक पहुंचा तो फेडरेशन को उनका उपचार कराना पड़ा। यह पूरा मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद साई मुख्यालय से मेडिकल सुविधा को लेकर कमेंट मांगा गया और वहां से मेडिकल सुविधा देने के लिए आदेश जारी कर दिए गए। जिसके बाद दोबारा से सुविधा शुरू कर दी गई है और साई के पैनल वाले हॉस्पिटल में कोच व अन्य स्टाफ भी उपचार करा सकता है।
सोनीपत के साई सेंटर में जिस खेल का नेशनल कैंप लगता है, उस कैंप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के साथ ही कोच व अन्य स्टाफ सदस्यों का मेडिकल का खर्च साई की ओर से उठाया जाता था। अगर कैंप के दौरान कोई खिलाड़ी, कोच व स्टाफ सदस्य बीमार होता था तो उसका उपचार उस अस्पताल में मुफ्त कराया जाता था जिसका साई सेंटर के साथ करार होता था। सोनीपत में एक निजी हॉस्पिटल के साथ भी साई सेंटर का करार है और अभी तक उस हॉस्पिटल में नेशनल कैंप में आने वाले खिलाड़ियों, कोच व अन्य स्टाफ का उपचार होता था। लेकिन एक सप्ताह पहले साई ने कैंप में शामिल कोच व अन्य स्टाफ सदस्यों की मेडिकल सुविधा को छीन लिया था। जिसपर कोच व स्टाफ के आपत्ति जताने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकाला गया। इस बीच ही नेशनल कैंप में स्टाफ के दो सदस्य बीमार हो गए थे, जिनका साई के पैनल वाले हॉस्पिटल में उपचार करने से साफ इंकार कर दिया गया था। यह मामला रेसलिंग फेडरेशन के पास तक पहुंचा तो फेडरेशन ने उस समय दोनों का उपचार करा दिया। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने पर अमर उजाला ने दो दिन पहले ही प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद साई सेंटर की ओर से मुख्यालय में पत्र लिखा गया और इस मामले में कमेंट मांगे गए। जिसपर साई मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि नेशनल कैंप में शामिल कोच व स्टाफ को साई के पैनल वाले हॉस्पिटल में मुफ्त मेडिकल की सुविधा दी जाएगी। जिसके बाद से कोच व अन्य स्टाफ को मेडिकल सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
साई मुख्यालय की ओर से एक पत्र आया था कि कैंप में शामिल कोच व अन्य स्टाफ को मेडिकल सुविधा साई की ओर से नहीं दी जाएगी। इसका क्या कारण है और उनका उपचार कैसे होना था, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। इसको लेकर साई मुख्यालय में पत्र लिखा गया, जिसमें कहा गया है कि कोच व अन्य स्टाफ को साई की ओर से ही मेडिकल सुविधा मिलेगी। अब इसमें किसी तरह की कोई शंका नहीं रह गई है।
-डीएस ठाकुर, साई के नेशनल कैंप इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें