फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस के विद्यार्थी सीखेंगे भारतीय संस्कार व शिक्षा पद्धति : वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूएस के विद्यार्थी सीखेंगे भारतीय संस्कार और शिक्षा पद्धति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जेम्स मेडीसन विश्वविद्यालय हैरिसनबर्ग के सहायक शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. स्टीव परसेल, सहायक प्रोफेसर स्मिता माथुर व क्रिस्टोफर वाइली की टीम ने मुरथल विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विवि की शिक्षा पद्धति के बारे में जानकारी प्राप्त की और वैदिक शिक्षा पद्धति की प्रशंसा की। डीसीआरयूएसटी (दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय) के साथ जेम्स मेडीसन विवि जल्द एमओयू करेगा। इसके बाद अमेरिका के विद्यार्थी भारतीय शिक्षा पद्धति सीखने के लिए भारत आएंगे।
सहायक प्रोफेसर स्मिता माथुर ने कहा कि देश में विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कार सीखते हैं। इसके साथ-साथ मेडिटेशन करते हैं, जिससे शांति मिलती है। शांति शिक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश की वैदिक शिक्षा पद्धति बेहतरीन शिक्षा पद्धति है। गुरुकुल परंपरा में गुरू निर्देश देता था और विद्यार्थी अभ्यास करते थे। विवि में स्थित सवेरा में विद्यार्थियों द्वारा गरीब बच्चों को दी जा रही शिक्षा की भी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि जेम्स मेडीसन विवि की तरफ से डीसीआरयूएसटी के साथ एमओयू की इच्छा प्रकट की गई है। सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने से दोनों देश के विद्यार्थियों को एक दूसरे की संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा। शिक्षा पद्धति में एक दूसरे के अनुभव से दोनों देशों को लाभ मिलेगा। अमेरिका के विद्यार्थियों को भी देश की शिक्षा पद्धति से और भारतीय विद्यार्थियों को अमेरिका की शिक्षा पद्धति से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो. अनिल खुराना, प्रो. जेएस सैनी, प्रो. आरसी नोटियाल, प्रो. सुजाता राणा, प्रो. राजबीर सिंह, प्रो. चित्ररेखा काबरे, प्रो. ज्योति शर्मा पांडेय, प्रो. किरण नेहरा, प्रो. अजय मोंगा, डा. सीमा चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें