कांग्रेस पार्टी में सीएम के 16 उम्मीदवार : दिग्विजय
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कैथल में स्थापना दिवस मनाए जाने को लेकर शनिवार को बहालगढ़ रोड पर इनसो की जिला स्तरीय मीटिंग हुई। जहां इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और भाजपा व कांग्रेस पर हमला बोला।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस बार 5 अगस्त को कैथल में इनसो का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। भाजपा सरकार केवल झूठे जुमलों की सरकार है और कांग्रेस में सीएम के 16 उम्मीदवार हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का होगा। इस दौरान इनेलो जिला अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, सुमित राणा, महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला मलिक, हरिप्रकाश मंडल, रवि दहिया, कुणाल गहलावत, फूलकंवार चौहान, इंद्रजीत नाहरी, इनसो के जिला अध्यक्ष राकेश चहल, अमित चोपड़ा, शुभम नैन, मोहित मोर आदि मौजूद रहे।