फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। एचएसआईआईडीसी बड़ी में वीरवार को समस्या समाधान एवं सम्मान समारोह में हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग और डीसी विनय सिंह ने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी। यहां उद्योगपतियों ने बोर्ड के चेयरमैन व डीसी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की मांग पर सरकार ने व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन किया है। सरकार ने व्यापारियों के हित में विशेष कदम उठाये हैं। डीसी विनय सिंह ने कहा कि सरकार ने अच्छी औद्योगिक नीति बनाकर उद्योगों के लिए माहौल तैयार कर दिया है। भाजपा नेता मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पिछली सरकारों में औद्योगिक इकाइयां प्रदेश से पलायन करने को विवश हो गई थीं, लेकिन भाजपा ने पलायन नहीं करने दिया। इससे पूर्व व्यापारियों ने बोर्ड के चेयरमैन का स्वागत किया। वहां स्वच्छता अभियान में बेहतर कार्य करने पर भाजपा नेता महावीर शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्रपाल, एसोसिएशन के उपप्रधान एमपीएस गिल, हर्षवर्धन, रामधन मलिक, हरप्रीत सिंह, विजय गोयल, बिजेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें