फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानुषी के मिस वल्र्ड बनने पर खुशी में झूमी मेडिकल कालेज की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत/गोहाना।
भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज की छात्रा मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर उसकी साथी छात्राएं भी काफी खुश नजर आ रही हैं। मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने पर कॉलेज में छात्राओं ने रविवार को नाचकर खुशी का इजहार किया और वहां मानुषी से जुड़ी यादों के बारे में बताया गया। साथी छात्राओं ने कहा कि मानुषी के कॉलेज आने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहीं कॉलेज प्रशासन भी मानुषी के बड़े स्वागत की तैयारी कर रहा है।
मिस वर्ल्ड बनने वाली मानुषी छिल्लर बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उनके मिस वर्ल्ड बनने का शनिवार शाम को कॉलेज में सभी साथी छात्राओं को पता चल गया था। यह पता चलते ही छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उस खुशी का इजहार करने के लिए शाम को जश्न करना चाहती थी, लेकिन कॉलेज में कुछ नियम होने के कारण रात को जश्न नहीं मनाया गया। लेकिन छात्राओं ने रविवार को सुबह होते ही मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने का जश्न मनाना शुरू कर दिया। कॉलेज की सभी छात्राएं अपने कमरों से बाहर निकली और वहां पार्क में इक्ट्ठा होकर खूब नाचकर खुशी मनाई। वहां छात्राओं ने मानुषी के लिए गाने भी गाए और खुशी का इजहार किया। मानुषी के साथ पढ़ने वालीं छात्राएं आकांक्षा, प्रियंका, तराना, हॉस्टल वार्डन संतोष आदि ने बताया कि मानुषी का स्वभाव बहुत अच्छा है और वह कभी गुस्से में नहीं रहती है। वह अपना शेड्यूल हमेशा हार्ड वर्क वाला रखती है, जिसमें पढ़ाई से लेकर हर वह काम शामिल रहता है जिससे वह जीवन में आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

साथी छात्राएं बताती हैं कि मानुषी का मिस वर्ल्ड बनना एक सपना था और उस सपने को लेकर वह काफी गंभीर थीं। वह कहती थीं कि हर किसी को अपने जीवन में एक लक्ष्य तय करना चाहिए और उस लक्ष्य को जरूर पाना चाहिए। उस लक्ष्य के बीच में चाहिए कितनी ही अड़चन आए, लेकिन कभी हार मानकर पीछे नहीं हटना चाहिए। मानुषी की साथी छात्राओं ने कहा कि अब वह उसके कॉलेज आने का इंतजार कर रही है, क्योंकि कॉलेज में आने पर उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें मिस वर्ल्ड के साथ कुछ समय बिताना है और वह पल उनके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

खानपुर का मेडिकल कालेज पूरी दुनिया में चमका
मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने के साथ ही खानपुर का मेडिकल कॉलेज भी पूरी दुनिया में चमक गया है। कॉलेज के बारे में पहले अपने ही प्रदेश व देश में शायद सभी लोग कॉलेज के बारे में जानते होंगे, लेकिन मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने के बाद हर किसी को यह पता चल गया कि वह खानपुर के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। इस तरह मेडिकल कॉलेज के बारे में अब केवल अपने देश ही नहीं, बल्कि विदेश तक लोग जान गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें