फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल हटवाने को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दरबार जाएगी टोल हटाओ संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल हटवाने को नितिन गडकरी से मिलेगी संघर्ष समिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। टोल प्लाजा हटवाने को लेकर टोल हटाओ संघर्ष समिति ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। इसके लिए गोहाना रोड स्थित महावीर वाटिका में बैठक कर सर्वसम्मति से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर उनसे टोल हटाने की मांग करेंगे। साथ ही वहां सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी।
टोल हटाओ संघर्ष समिति के संयोजक संजय सिंगला ने बताया कि भिगान के पास लगाया गया टोल प्लाजा सरासर गलत है। इसे हटाने को लेकर संघर्ष समिति लगातार प्रयास करेगी। इस दिशा में अब पहला कदम केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करना है। जिनसे मिलकर इसे हटाने को पुरजोर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद रमेश कौशिक ने टोल हटवाने का आश्वासन दिया था। उसके बावजूद टोल हटाने के बजाय टोल कंपनी की तरफ से वहां पक्का शैड लगाया जा रहा है। इसी के चलते अब ठोस पहल करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

खटखटाएंगे अदालत का दरवाजा
टोल हटाओ संघर्ष समिति के प्रधान सतपाल अहलावत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से मिलने के बाद भी अगर टोल हटाने को लेकर कोई फैसला नहीं होगा तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इसके लिए टोल हटाओ संघर्ष समिति उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेगी।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी गठित
बैठक में सरदार मोहन सिंह मनोचा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संजय सिंगला को संयोजक, सतपाल सिंह अहलावत को प्रधान, परिमल कुमार को महासचिव, दिव्या लाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। समिति का जल्द विस्तार किया जाएगा जिसमें सभी वर्ग के लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें