फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ प्वाइंट की टीम ने फाइनल में पहुंच रचा इतिहास, आज चेन्नई से मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ प्वाइंट स्कूल की कबड्डी टीम का फाइनल मुकाबला आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
साउथ प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल की टीम ने जूनियर कबड्डी के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस तरह फाइनल में जगह बनाने वाली यह हरियाणा की पहली टीम बन गई है। साउथ प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल की टीम ने मुंबई में आयोजित मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। इस सफलता पर मुंबई के मेयर ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। अब साउथ प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल की टीम का फाइनल में चेन्नई की टीम के साथ 28 अक्तूबर को रात साढ़े नौ बजे मुकाबला होगा। स्कूल के कार्यकारी चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने इसे ऐतिहासिक कामयाबी बताते हुए सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को बधाई दी। उन्होंने बताया कि खेलकूद स्कूल राई में आयोजित पहले दौर के मुकाबलों में चैंपियन बनकर स्कूल ने मुंबई में होने वाले नेशनल के लिए क्वालीफाई किया था। नेशनल के पहले मुकाबले में अल्फा इंटरनेशनल को 25-10 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में दिल्ली के एसबी विद्यालय को 19-10 से शिकस्त दी। यहां से ग्रुप ए टॉप कर साउथ प्वाइंट ने जोन मुकाबलों में अहमदाबाद के राहना स्कूल को पटखनी दी। इसके बाद जोन में भी टॉप रेंक हासिल करने पर फाइनल में प्रवेश किया। चेयरमैन रोहित खत्री, सीईओ भावना कालरा व प्रिंसिपल गीता ने भी सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन


सीबीएसई स्टेट टूर्नामेंट में साउथ प्वाइंट के क्रिकेटरों को तीसरा स्थान
महेंद्रगढ़ में 23 से 25 अक्तूबर तक सीबीएसई स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से विभिन्न स्कूलों की टीम ने भाग लिया। टूर्नामेंट में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर सोनीपत की टीम को तीसरा स्थान दिलाया। टीम में साउथ प्वाइंट के पांच खिलाड़ी गौरव, आयुष, रीतिक, सौरव, वंश, का चयन किया गया। आयुष व रीतिक ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल में पहुंचने पर विजेता क्रिकेट टीम का कार्यकारी चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री, चेयरमैन रोहित खत्री, सीईओ भावना कालरा, प्राचार्य विजय छाबड़ा, कोच रितेश, खेल अधिकारी योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें