खरखौदा। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में संपन्न हुई एशियन जूडो प्रतियोगिता में जेबीएच स्कूल के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। इस जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों का चयन कजाकिस्तान में होने वाली जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य नरेंद्र दहिया ने बताया कि 6 से 10 जून तक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी परमजीत ने 70 किलो ग्राम भार वर्ग व प्रभजोत कौर ने 90 किलो ग्राम भार वर्ग में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीते हैं। प्राचार्य ने बताया कि कजाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पूर्व दोनों खिलाड़ी एक महीने तक औरंगाबाद में लगने वाले ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर सुमनलता, प्रियंका बत्तरा, कोच मनीष आदि मौजूद रहे।