फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक विकास पर जोर दे रही सरकार: जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि नागरिक अपने पारिवारिक कार्यक्रम करने से लेकर सामाजिक बंधन को मजबूत कर सकें, इसके लिए सामुदायिक विकास पर सरकार जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न समुदायों की मांग पर आठ करोड़ रुपये खर्च करते हुए 74 सामुदायिक भवनों का निर्माण व जीर्णोद्धार करवाया गया है, जबकि निगम गांवों तथा शहरी क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये खर्च कर सामुदायिक भवन बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने ओल्ड डीसी रोड पर गणेश पार्क के सामने सामुदायिक चौपाल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मंत्री कविता जैन ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए गांवों में भी सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। भाजपा नेता प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि क्षेत्र में पूर्व सरकार नागरिकों को सामाजिक तौर पर मजबूत करने की बजाय उन्हें हतोत्साहित करती थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद तेजी से सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य पर जोर दिया गया। यही नहीं सरकार ने जर्जर हो चुके सामुदायिक भवनों को भी पूरा करवाया गया है। इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री, अतर सिंह, आत्मप्रकाश, राजसिंह चाहलिया, नवीन जैन, देवीसिंह सैनी, बलबीर, रमेश, रामधन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें