फोटो 39- सोनीपत में रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाता को इम्युनिटी बूस्टर किट व प्रमाण पत्र देते
सोनीपत। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने कैंसर व दुर्घटना ग्रस्त पीड़ितों के लिए आसमां अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में रोटरी क्लब सोनीपत की रक्तकोष टीम ने रक्त एकत्रित करने में सहयोग किया। संस्था के अध्यक्ष सुरेश शर्मा व प्रवीन ने बताया कि शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। अमित ने 19वीं बार रक्तदान कर अन्य युवाओं को प्रेरित किया। विनोद भारद्वाज ने सभी को इम्युनिटी बूस्टर किट भेंट की। राकेश कुमार ने कहा कि रक्तदान के उपरांत किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करना चाहिए। रक्तदान करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। शिविर में पवन पाराशर, वीरेंद्र, दीपक शर्मा, मुकेश ठाकुर, अनिल, रामनिवास दहिया व दीपक मौजूद रहे।