फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुजुर्ग का थैला काटकर चुराए 50 हजार रुपये

Thu, 23 Mar 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली चौक पर फल विक्रेता के पास रुके बुजुर्ग का थैला काटकर चोर ने 50 हजार रुपये, बैंक की पासबुक और चश्मा चोरी कर ले गए। पीड़ित स्टेट बैंक की खरखौदा शाखा से नकदी निकलवाकर घर जा रहे थे। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मटिंडू निवासी हेमचंद्र ने खरखौदा पुलिस को बताया कि वह 20 मार्च को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की खरखौदा शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे। उन्होंने नकदी, चश्मा और पासबुक थैले में डालकर साइकिल के हैंडल पर बांध दिया और घर चल दिए। जब वह दिल्ली चौक पर पहुंचे तो फल विक्रेता के पास अंगूर खरीदने के लिए रुक गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनका थैला कटा हुआ है और उसमें से नकदी, पासबुक और चश्मा गायब था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने नकदी चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी वारदात
-एक माह पहले महिला के बैग से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।
-21 नवंबर, 2022 को एसबीआई बैंक से ही आई थाना कलां निवासी महिला के थैले से एक लाख चोरी किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें