फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 50 लोगों ने खुलवाए खाते

Sun, 21 Dec 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के गांव मदीना में लगाए गए ​​शिविर में आधार अपडेट करवाने पहुंचे ग्रामीण। स्रोत:
विज्ञापन
सोनीपत। डाक विभाग की ओर से गांव मदीना में शनिवार को आधार कैंप व डाक चौपाल (डीसीडीपी) शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों काे डाक सेवाएं, एसएसए, आरडी, टीडी के खाते की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने डाकघर से संबंधित समस्याओं का निदान किया। गोहाना उपमंडल अधिकारी विकास घनघस ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना से छोटी-छोटी बचत से बच्चियों को आने वाले समय में बड़ा सहयोग मिलेगा। आरडी खाते के माध्यम से नागरिक 100 रुपये से अपनी मासिक बचत शुरु कर सकते हैं। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से संबंधित 50 खाते खोले गए। आधार की सुविधा भी ग्रामीणों के बीच लेकर पहुंचे थे जिसमें 35 लोगों ने आधार अपडेट कराए। इस दौरान सतीश, कुलदीप और महाबीर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें