फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल विवि में पहुंचे 50 ऑक्सीजन सिलिंडर्स, पहले दिन 18 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने मुरथल विवि के हॉस्टल में 900 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया और वहां मंगलवार से 50 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा दी गई। वहां ऑक्सीजन के 50 सिलिंडर्स पहुंचे और उससे कोविड सेंटर के शुरू होते ही 18 मरीज भर्ती हो गए हैं। यहां पर ऑक्सीजन बढ़ने के बाद अन्य बेड पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने मंगलवार सुबह कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया और स्टाफ कर्मियों को व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए, ताकि इस कोविड केयर सेंटर में मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिले में नागरिक अस्पताल, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां के अलावा आठ प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के मरीजों को भर्ती करके उनका उपचार किया जाता है, लेकिन कोरोना के मरीज बढ़ने से यहां ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है और इसलिए ही मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों के परिजनों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल के हॉस्टल में प्रशासन ने 900 बेड को कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कर लिया है। कोविड सेंटर शुरू होते ही पहले दिन 18 मरीजों को भर्ती कर लिया है। साथ ही कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए 50 सिलिंडर्स भी मंगवा लिए हैं। अब यहां भर्ती होने वाले मरीजों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
मुरथल विवि के हॉस्टल में कोविड सेंटर शुरू होने पर सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने मंगलवार को निरीक्षण किया। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने सेंटर में निरीक्षण के दौरान यहां चिकित्सकों व स्टाफ कर्मियों को व्यवस्था बेहतर रखने के लिए निर्देश दिए, ताकि यहां भर्ती होने वाले मरीजों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी को कोविड सेंटर की नोडल अधिकारी भी बनाया गया है। उनके साथ उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा, डॉ. दिनेश छिल्लर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें