फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार से 50 किलो चूरापोस्त बरामद, चालक भागा

Sat, 06 Jul 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। मुरथल थाना पुलिस ने गांव नांगल खुर्द के पास एक कार को जब्त किया है। इसका टायर फटा हुआ था। उसमें से 7.50 लाख रुपये की 50 किलो चूरापोस्त मिला। आशंका है कि चूरापोस्त दिल्ली से पंजाब की ओर ले जाई जा रही रही थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मुरथल थाने के जांच अधिकारी कुलदीप टीम के साथ गश्त पर थे। नांगल खुर्द गांव के सामने जीटी रोड के सर्विस रोड पर कार खड़ी दिखाई दी। जिसका टायर फटा हुआ था। टीम ने कार की पिछली सीट पर काले कपड़े के नीचे कट्टे दिखाई दिए। इसमें मादक पदार्थ होने का शक हुआ। इस पर पुलिस ने डयूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ राजेंद्र राठी को बुलाया। लेकिन उन्होंने गाड़ी की तलाश लेने से इनकार कर दिया। इस पर गांव के सरपंच अर्जुन आंतिल को बुलाकर कार की खिड़की को खोला गया। 50 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें