फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: थार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर

Sat, 06 Jul 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 आउटर पर एक शिक्षण संस्थान के पास थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। पति घायल हो गए। पति के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव फाजिलपुर निवासी ललित ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि भतेरी अपने पति ललित के साथ शुक्रवार की शाम को मंडी में सब्जी लेने गई थी। शाम करीब सात बजे जब दोनों बाइक से लौट रहे थे। सेक्टर-12 के आउटर पर शिक्षण संस्थान के पास पीछे से आई थार गाड़ी के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां भतेरी को मृत घोषित कर दिया।
थार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। राहगीरों ने थार का नंबर नोट कर लिया। घायल ललित को नागरिक अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भतेरी के पास दो बच्चे हैं। इसमें बड़ा बेटा अंशु (10) और छोटा आयुष (8) है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें