फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 5 एनएचएम कर्मियों ने कराया मुंडन, आज भीख मांगेंगे

Tue, 13 Aug 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। एनएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल व सामूहिक उपवास सोमवार को भी जारी रहा। नागरिक अस्पताल परिसर में चल रहे धरनास्थल पर एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के प्रधान कप्तान राणा समेत पांच कर्मियों ने मुंडन कराया और सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
उनका कहना था कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। 13 अगस्त को वह सड़कों पर लोगों से भीख मांगकर सरकार से नियमित कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

धरनास्थल पर जिला प्रधान कप्तान राणा, सुरेंद्र कटारिया, मुकेश दहिया, प्रवीन दहिया व संदीप ने मुंडन कराया। प्रधान कप्तान राणा ने कहा कि सरकार के साथ उनकी मांगों को लेकर कई दौर में वार्ता हो चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है। हड़ताल के कारण सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी केंद्र बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। पीएचसी बेगा में रात के समय डिलिवरी हट बंद है। महासचिव शीला आंतिल ने कहा कि एनएचएम के तहत 27 वर्ष से कर्मचारी सेवारत हैं। सरकार उनको नियमित नहीं करना चाहती और न ही उनकी वेतन विसंगतियां दूर कर रही। इस दौरान डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, राजेश छिक्कारा, डॉ. कविराज, रविंद्र, पिंकी, सरोज, डॉ. नवीन आंतिल, शिवानी, आदर्श भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें