सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सारिका ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। सारिका ने स्व. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।
सोमवार को सारिका का साउथ प्वाइंट विद्यालय में पहुंचने पर चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया। चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि रोहतक में ताइक्वांडो चैंपियनशिप 11 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसमें स्कूल की खिलाड़ी सारिका ने बेहतर प्रदर्शन किया।
सारिका स्कूल में विज्ञान संकाय की 11वीं कक्षा की छात्रा है। कार्यकारी चेयरमैन रोहित खत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने सारिका को पदक जीतने पर बधाई दी।ा