सोनीपत शहर में लगाए गए विशेष शिविर में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियाें का समाधान करवाते लोग। सं
सोनीपत। नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र में डाटा वेरिफिकेशन व अपडेशन के लिए विशेष शिविरों का शनिवार को दूसरा दिन रहा। जिलेभर में 328 जगह लगाए गए विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न त्रुटियाें संबंधी 4999 आवेदन किए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि शनिवार को 328 शिविर में 1820 लोगों के बुढ़ापा से संबंधित आवेदन अपलोड किए गए। इसके अलावा 551 लोगों ने आय ठीक करवाने, 84 लोगों ने जाति संबंधी, 212 लोगों ने पेंशन सहमति व 2332 लोगों ने अन्य डाटा से संबंधित आवेदन किए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगर किसी व्यक्ति को अपने परिवार पहचान पत्र में डाटा वेरिफिकेशन व अपडेशन करवाना है तो वह अपने गांव व वार्ड में लगाए गए शिविर में पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से लोग परिवार पहचान पत्र में बच्चे का नाम जुड़वाना, व्यवसाय, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संबंधित कार्य, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, सदस्य का नाम हटवाना व जुड़वाना, जाति, दिव्यांग डाटा दर्ज करवाना, पिता-माता, पत्नी-पति का नाम ठीक करवाने संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनेक योजनाओं को परिवार पहचान पत्र से जोड़ दिया है, जिसकी मदद से घर बैठे कई योजनाओं का लाभ मिल सकता है।