गन्नौर। गांव कैलाना के व्यक्ति के खाते से 49 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बताकर ठगी की है। पीड़ित ने इसकी शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है।
कैलाना निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि 16 मार्च को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड का पिन बनाने की बात कही। इसके बाद व्हाट्सएप पर एप भेजकर उसमें जानकारी भरने के लिए कहा। महेंद्र ने एप में कार्ड की जानकारी भर दी। इसके बाद उसके खाते से तीन ट्रांजेक्शन में 49 हजार रुपये कट गए। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद