फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर फारच्यूनर गाड़ी से 48.97 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
हाईवे पर सुखदेव ढाबे के पास कार से बरामद नकदी की जांच करती एसटीएफ की टीम। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जीटटी रोड पर कुराड़ के पास स्थित सुखदेव ढाबे के सामने से पुलिस ने दिल्ली के एक व्यापारी की फारच्यूनर गाड़ी से 48.97 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। एसटीएफ सोनीपत की टीम ने नकदी को बरामद कर आयकर विभाग के अधिकारियों व मुरथल थाना पुलिस को मौके पर बुलवाया। एसटीएफ ने बताया कि दिल्ली के व्यापारी रकम लेकर आ रहे थे। रकम कहां से आई इस बात का संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि दिल्ली की ओर से काले रंग की एक फारच्यूनर गाड़ी में दो व्यक्ति बड़ी रकम लेकर पानीपत की ओर जा रही है, ऐसी सूचना मिली थी। इस पर हाईवे पर मुरथल के पास गाड़ी को रुकवा लिया। पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दिल्ली निवासी अर्पित और उनके पिता मनमोहन से पूछताछ की व गाड़ी में जांच की तो 2-2 हजार व 500-500 के नोट मिले। गिनती करने पर यह राशि 48.97 लाख रुपये मिले। रकम कहां से आई और किस काम के लिए ले जा रहे हैं तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों व मुरथल पुलिस को मौके पर बुलवाया व राशि जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के बाद ही पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा सकेगी। नकदी के बारे में जानकारी देने के बाद ही राशि को वापस दिया जा सकेगा।

हाईवे पर सुखदेव ढाबे के पास कार से बरामद नकदी।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें