फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शेयर कारोबार और आईपीओ के नाम पर 4.69 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 निवासी शशांक से शेयर कारोबार और आईपीओ में निवेश के नाम पर 4.69 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत देकर बताया कि 6 अप्रैल को उन्हें टीसीएस ट्रेडिंग क्लब नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया जहां निवेश पर 10 से 20 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया गया। ठगों ने खुद को बड़ी वित्तीय संस्था से जुड़ा बताकर भरोसा जीता और पैन कार्ड सहित अन्य जानकारी ली। बाद में एक संदिग्ध वेबसाइट के जरिए निवेश कराया गया। शुरुआत में 10 हजार रुपये पर लाभ और निकासी दिखाकर विश्वास बढ़ाया गया। विभिन्न खातों में 4.69 लाख रुपये जमा करवा लिए। रकम नहीं निकलने पर ठगी का पता चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें