फोटो 13: सोनीपत के गन्नौर स्थित पटेल नगर में लगे शिविर के दौरान रक्तदान करते विधायक देवेंद्र का
- फोटो : 1
गन्नौर। पटेल नगर में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक देवेंद्र कादियान ने किया, जबकि अध्यक्षता ओमबीर मलिक ने की। डाॅ. रीना अहलावत व उनकी टीम ने 100 से अधिक लाेगों के आंखों की जांच की। रक्तदान शिविर में विधायक समेत 45 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर दलबीर, जगदेव, रणबीर, चांद मालिक, राजेश, गौरव व नीरज मौजूद रहे।