फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 45 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
फोटो - शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करती हुई चेयरपर्सन रजनी विरमान
विज्ञापन
गोहाना। आदर्श नगर में स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में पंजाबी सेवा समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं को प्रत्येक 3 माह बाद रक्तदान करने का संदेश दिया। समिति के पदाधिकारी जितेंद्र गेरा ने बताया कि शिविर में दलबीर आर्य, अनिल,रमन भाटिया, नरेंद्र धमीजा, संजय अरोड़ा, नरेश आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नरेंद्र धमीजा, भारत मेहता, रमेश खुराना, ओम प्रकाश, प्रदीप वधवा, विजय आहूजा, अरुण भल्ला, संजीव देहाती, सार्थक कपूर और सुरेंद्र विश्वास आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें