फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: माहरा में शिविर लगाकर 45 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

Mon, 18 May 2026 07:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के गांव माहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान मरीजों की जांच करते डॉ. सुरेश दुग्गल। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। गांव माहरा के राजकीय आयुष औषधालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. राम अवतार के निर्देश पर किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश दुग्गल ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद दवाइयां दीं।
शिविर में 45 मरीजों की जांच कर आयुर्वेदिक उपचार अपनाने और स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के बारे में भी जानकारी दी गई। डॉ. सुरेश दुग्गल ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तेज धूप से बचने, ज्यादा पानी और तरल पदार्थ पीने तथा हल्का व पौष्टिक भोजन खाने की सलाह दी। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग की ओर से समय-समय पर गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते हैं ताकि ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें