सोनीपत। विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन वीरवार को छह सीटों पर 45 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। अब कुल 94 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वीरवार को सबसे अधिक 10 नामांकन सोनीपत विधानसभा सीट के लिए दाखिल किए गए। वहीं, खरखौदा, गोहाना और बरोदा विधानसभा सीट से निर्धारित समय तक 7-7 नामांकन मिले हैं।
राई विधानसभा सीट पर 8 और गन्नौर विधानसभा सीट पर से 6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सोनीपत विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार, कवरिंग के तौर पर समीक्षा पंवार, निर्दलीय उम्मीदवार राजीव जैन, सीपीआई से राजीव वर्मा, आम आदमी पार्टी से देवेंद्र गौतम व उनके कवरिंग के तौर पर नकीन मेहरा ने किया। आप उम्मीदवार देवेंद्र का नामांकन कराने के लिए आप पंजाब के चेयरमैन हरमिंद्र बक्शी पहुंचे थे। राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी से पवन सनातनी, आजाद समाज पार्टी से अधिवक्ता राजेश, युग तुलसी पार्टी से सुशील मानव ने अपना नामांकन दाखिल किया।
गन्नौर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी से सरोज बाला व उनके कवरिंग के तौर पर मंजू, बहुजन समाज पार्टी से नर सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान, राममेहर सिंह व अंकुर कौशिक ने नामांकन दाखिल किया।
राई विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयभगवान व उनकी कवरिंग के तौर पर प्रवीण कुमारी, आम आदमी पार्टी से राजेश व उनकी कवरिंग के तौर पर नीलम, जननायक जनता पार्टी से बिजेंद्र, इनेलो से प्रमोद कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार बिजेंद्र कुमार व राजेश कुमार ने अपना नामांकन दर्ज करवाया।
खरखौदा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मंजीत व उनकी कवरिंग के तौर पर मंजू ने किया। उनका नामांकन कराने पंजाब के साहनीवाल से विधायक हरदीप सिंह पहुंचे थे। जननायक जनता पार्टी से रमेश खटक, राष्ट्रीय निर्माण पार्टी से अमर सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) पार्टी से राधेश्याम, निर्दलीय उम्मीदवार विनोद कुमार व गजे सिंह ने नामांकन दर्ज करवाया।
गोहाना विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शिवकुमार व उनकी कवरिंग के तौर पर अंजू, जननायक जनता पार्टी से कुलदीप सिंह, बहुजन समाज पार्टी से दिनेश कुमार व उनके कवरिंग के तौर पर अनिल कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार राजबीर व अरविंद ने अपना नामांकन दाखिल करवाया।
बरोदा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार धर्मबीर, आम आदमी पार्टी से संदीप मलिक व उनकी कवरिंग के तौर पर मोना सिवाच, जननायक जनता पार्टी से दीपक व उनकी कवरिंग के तौर पर सरिता, निर्दलीय उम्मीदवार कपूर सिंह व देवेंद्र कुमार ने अपना नामांकन दर्ज करवाया।
आज होगी छंटनी
शुक्रवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद 16 नवंबर तक नामांकन वापसी का दिन होगा। इसके बाद आजाद और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
ये है विधानसभा सीट वाइज नामांकन की स्थिति
विधानसभा सीट नामांकन प्रत्याशी कवरिंग
गोहाना 18 14 4
राई 18 15 3
खरखौदा 15 12 4
गन्नौर 15 12 3
सोनीपत 17 14 2
बरोदा 11 7 4