134ए में दाखिला नहीं देने पर स्कूल को नोटिस
सोनीपत। डीईओ जिले सिंह ने एक निजी स्कूल को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन ने दो छात्राओं के कागजात लेकर रख लिए, लेकिन उनका 134ए के तहत एडमिशन नहीं किया गया। जिसकी शिकायत मिलने पर डीईओ कार्यालय से स्कूल में बात की गई और छात्राओं का एडमिशन करने के लिए कह दिया गया। उसके बावजूद छात्राओं का एडमिशन नहीं किया जा रहा है, जिससे उनका भविष्य खराब हो सकता है। इस कारण ही डीईओ ने स्कूल को नोटिस जारी करके एडमिशन नहीं करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।