फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की बैठक में स्ट्रीट लाइट व सफाई व्यवस्था पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था पर हंगामा
विज्ञापन

गोहाना। नगर परिषद के टॉउन हाल में हुई बैठक में पार्षदों ने विकास कार्यों को लेकर जमकर हंगामा किया। पार्षदों ने उनके वार्डों में बिना सहमति के ही विकास कार्य कराने का आरोप लगाया। वहीं चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने आरोपों को नकारते हुए सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। बैठक में हंगामे के बाद 17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। शुक्रवार को नगर परिषद की हाउस की बैठक में पार्षदों ने करीब 17 करोड़ के विकास कार्यों के एजेंडे पर सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगाई। बैठक शुरू होते ही नप के अधिकारियों ने करीब 17 करोड़ रुपये से प्रस्तावित कामों का एजेंडा रखा। बैठक में पार्षदों ने 237 विकास कार्यों का प्रस्ताव पास किया। देवीपुरा में बनाए गए पार्क का रखरखाव का कार्य ठेके पर देने का निर्णय भी लिया गया।

इन वार्डों के पार्षदों ने लगाए आरोप
वार्ड 4 की पार्षद शोभा कपूर ने कहा कि उनके वार्ड में पिछले सवा साल से एक भी काम नहीं हुआ है। वार्ड पांच से पार्षद सुजीता दांगी ने कहा कि उनके वार्ड में भी विकास नहीं करवाया जा रहा है। पार्षद जो काम बताते हैं उनको किया नहीं जा रहा है जबकि दूसरे लोगों के बताए हुए काम करवाए जा रहे हैं। वार्ड 18 के पार्षद जगबीर पांचाल ने कहा कि शहर के लोग कहते हैं कि चेयरपर्सन ने पार्षदों को पैसे दे रखे हैं। उन्होंने चेयरपर्सन से बैठक में सवाल पूछा कि बताएं किसको पैसे दिए गए हैं। मैंने तो आपसे कभी पैसे नहीं मांगे। दुष्प्रचार करके पार्षदों को बदनाम ने किया जाए। बैठक में स्ट्रीट लाइट लगवाने और सफाई व्यवस्था पर हंगामा हुआ। कई पार्षदों ने कहा कि कहने के बाद भी सफाई कर्मचारी न तो समय पर आते हैं और न ही ठीक से सफाई की जा रही है। पार्षदों ने वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने पर भी अनदेखी करने का आरोप लगाया। शहर की सड़कों पर नंदियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पार्षदों ने इस समस्या को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों की सहमति से हो रहा है विकास
नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा की सभी पार्षदों की सहमति से ही शहर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कुछ पार्षदों ने शिकायत की है। जिसकी जांच कारवाई जाएगी। शहर में सफाई नहीं होने की भी शिकायत आई है। जहां भी बिना टेंडर के काम हो रहे हैं उसके लिए नप सचिव से लिखित में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें