फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के बीच हुई योग मैराथन, लड़कों में विकास, लड़कियों में अंशू ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मंगलवार सुबह योग मैराथन में जिला वासियों ने बारिश के बीच उत्साह से मैराथन में हिस्सा लिया। लघु सचिवालय से प्रात: छह बजे एसपी अश्विन शेणवी, एसडीएम निशांत यादव और एसडीएम खरखौदा राकेश कुमार ने योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बारिश के बावजूद 500 से ज्यादा लड़के और लड़कियों ने मैराथन में हिस्सा लिया। लघु सचिवालय सोनीपत से शुरू हुई मैराथन महलाना रोड से, सेक्टर-23 से होती हुई वापस लघु सचिवालय में आकर समाप्त हुई।
मैराथन के दौरान लड़कों की पांच किलोमीटर दौड़ में विकास त्यागी ने 14 मिनट 18 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दिनेश कुमार ने 14 मिनट 46 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा और नितिन कुमार ने 15 मिनट 19 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा लड़कियों की तीन किलोमीटर की दौड़ में अंशू ने 16 मिनट 46 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंजू ने 16 मिनट 51 सेकेंड में दौड़ पूरी कर द्वितीय और भावना ने 16 मिनट 65 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 40 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में धर्मेंद्र 21 मिनट 13 सेकेंड में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम रहा। सतेंद्र कुमार 24 मिनट 21 सेकेंड में दौड़ पूरी कर द्वितीय और राकेश 24 मिनट 45 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तृतीय रहा। इसके उपरांत एसपी अश्विन शेणवी, एसडीएम निशांत यादव व राकेश कुमार ने विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सतीश कुमार खटकड़, आईटीआई से कैप्टन संजय श्योराण व अन्य मौजूद रहे।

बारिश के बीच हुई योग मैराथन
लड़कों में विकास, लड़कियों में अंशु ने मारी बाजी
40 वर्ष से ऊपर के पुरुषों की मैराथन में धर्मेंद्र खर्ब पहले स्थान पर
एसपी और एसडीएम ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें