फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर मैसेज से अपडेट रहेंगे छात्र, ऑनलाइन मिलेंगे रोल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र सैनी
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)।
कॉलेजों में यूजी व पीजी कोर्सों में एडमिशन लेने वाले छात्रों को रोल नंबर भी इस बार ऑनलाइन ही मिलेगा। यह रोल नंबर अंतिम वर्ष तक रहेगा। अब हर साल रोल नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा। छात्र को फीस जमा कराने के बाद ही रोल नंबर ऑनलाइन जनरेट किया जाएगा। छात्रों को फीस भी ऑनलाइन जमा करानी होगी।
कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना छात्रों को परेशानी भरा काम साबित हो रहा है। जिन छात्रों का बैंक खाता नहीं है तथा जिनके दस्तावेज पूरे नहीं हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने में काफी परेशानी रही है। एक जुलाई से उच्चतर शिक्षा विभाग में मेरिट लिस्ट को लेकर तैयारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट कब जारी होगी इसकी तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग भेजेगा मैसेज
प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को ऑनलाइन आवेदन फार्म में मोबाइल नंबर देना आवश्यक है। इसके लिए आवेदन फार्म में एक कॉलम दिया है, जिसमें छात्र को मोबाइल नंबर भरना बहुत जरूरी है। इस मोबाइल नंबर पर हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से मैसेज भेजकर विद्यार्थी को अपडेट किया जाएगा। मैसेज में मेरिट लिस्ट के बारे में व्यापक जानकारी होगी। जिस छात्र का मेरिट लिस्ट में नंबर पड़ेगा, उसका भी मैसेज छात्र के पास आएगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए ये कागजात जरूरी
डिग्री लेवल कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नौ प्रकार के कागजात जरूरी हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार फोटो स्कैन, अपने हस्ताक्षर स्कैन, 10वीं व 12वीं कक्षा के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति और मोबाइल नंबर के अलावा बैंक का नाम, ब्रांच व उसका अकाउंट नंबर शामिल हैं।

नए कॉलेज में विज्ञान संकाय नहीं
सरकार द्वारा बड़ौता गांव में बनाए गए नए कॉलेज में केवल बीए व बीकॉम के छात्र ही प्रवेश ले सकते हैं। बीएससी के लिए कोई सीट निर्धारित नहीं की गई है। यहां बीए के लिए 160 तो बीकॉम के लिए 80 सीटें स्वीकृत हैं। जबकि पुराने कालेज को गर्ल्स कॉलेज में परिवर्तित कर दिया गया है। यहां प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए सभी संकायों में सीटें उपलब्ध हैं।

कालेज में सीटों को लेकर विवाद
आदेशों में पीजी कॉलेज को गर्ल्स कॉलेज बना दिया गया है और गांव बड़ौता के कॉलेज को को-एजुकेशन कॉलेज बनाते हुए वहां केवल बीए व बीकॉम के कोर्स शुरू कर दिए हैं। नए आदेशों से छात्राओं को तो कोई परेशानी नहीं हो रही है लेकिन क्षेत्र के छात्रों को बीकॉम आनर्स, बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल, बीसीए, बीबीए व एमकॉम के कोर्स के लिए अन्य शहरों की ओर रुख करना होगा।

यह सरकार की व्यवस्था है
बड़ौता कालेज में आवेदन के लिए जो गाइड लाइन सरकार की ओर से जारी की गई है, उन्हीं के हिसाब से काम करना होगा। कालेज में केवल बीए व बीकॉम की सीटें हैं। इनमें प्रवेश के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

- मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय गोहाना

सरकारी व निजी कालेजों में दाखिला लेने वाले सभी छात्रों को ऑनलाइन ही रोलनंबर जनरेट होंगे। रोल नंबर विद्यार्थी को फीस जमा कराने के बाद ही मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी।
- डॉ. सरोज अहलावत, प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय गोहाना

मोबाइल पर मैसेज से अपडेट रहेंगे छात्र, ऑनलाइन मिलेंगे रोल नंबर
बिना बैंक एकाउंट नंबर नहीं मिलेगा एडमिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें