फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ई-ट्रेडिंग प्रणाली के खिलाफ प्रदेश में 400 अनाज मंडियां रही बंद, 100 करोड़ का व्यापार ठप

Sun, 11 Sep 2022 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के गोहाना की आक्रोश रैली में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आढ़ती शामिल हुए। सर्वसम्मति से 18 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं की तो 19 से अनिश्चितकाल के लिए मंडियां बंद करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
गोहाना की अनाज मंडी में हुई आक्रोश रैली में प्रदेशभर से आए आढ़ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की ओर लागू की गई ई-ट्रेडिंग प्रणाली के खिलाफ शनिवार को प्रदेश भर की 400 अनाज मंडियां बंद रहीं। जिससे अनाज मंडियों में करीब 100 करोड़ रुपये का व्यापार ठप रहा। प्रदेश भर की अनाज मंडियों से आढ़ती काम बंद कर गोहाना में हुई आक्रोश रैली में पहुंचे जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार की ओर से लागू की गई ई-ट्रेडिंग प्रणाली, बढ़ाई गई मार्केट फीस व हरियाणा रूरल विकास फंड (एचआरडीएफ) 18 सितंबर तक वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश भर की सभी अनाज मंडियां 19 सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी जाएंगी। खरीफ फसल धान व बाजरे का एक भी दाना बेचने नहीं दिया जाएगा।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Haryana: 'फूफा' के बाद अब... 'थारी बेबे जिंदा है', दिव्यांग महिला को मृत दिखा काटी पेंशन, किया अनोखा विरोध
 

हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि ई-ट्रेडिंग प्रणाली बहुत जटिल है। जिसमें फसलों की खरीद-फरोख्त ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। खरीददार को फसल का भुगतान अनाज मंडी से माल उठान करने से पहले सीधे किसान के बैंक खाते में करना होगा। जिससे किसानों को नुकसान होगा और प्रदेश की मंडियों से आढ़तियों का नामों निशान मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की मंशा को किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : ममता शर्मसार: मां ने अस्पताल में बच्ची का गला दबाकर मारने का किया प्रयास, डॉक्टर ने CCTV में देखा तो बचाई जान
विज्ञापन

 

प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि आढ़तियों की मांगों को सरकार तक कई बार पहुंचाया जा चुका है लेकिन उनकी मांगों को पूरा करने के लिए आढ़तियों को मिलने का समय नहीं दे रही है जिससे आढ़तियों में रोष है। आक्रोश रैली के दौरान प्रदेश कार्यकारी प्रधान रामअवतार तायल, संरक्षक दुनीचंद, चेयरमैन रजनीश चौधरी, को चेयरमैन हर्ष गिरधर, कोषाध्यक्ष स्वर्णजीत सिंह कालड़ा, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र मिंचनाबादी आदि मौजूद रहे। 
 

यह हैं मांगें

  • कपास, सरसों, मूंग, सूरजमुखी, गेहूं व धान आदि फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाए। 
  • आढ़तियों को पहले की तरह पूरी आढ़त 2.5 फीसदी दी जाए। 
  • सरकार की ओर से खरीदी जाने वाली फसलों का भुगतान किसान की इच्छानुसार आढ़ती या किसान के खाते में अदा किया जाए। 
  • सीमांत किसानों को ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकृत करने के बावजूद सरकार ने उनकी फसलें नहीं खरीदी। पिछले सीजन में किसानों व आढ़तियों को काफी नुकसान हुआ था। आगामी सीजन में सभी सीमांत किसानों की फसलें खरीदी जाए। 
  • बढ़ाई गई मार्केट फीस व हरियाणा रूरल विकास फंड (एचआरडीएफ) 4 फीसदी से घटाकर दोबारा एक फीसदी किया जाए। 
  • पंजाब की तर्ज पर प्रदेश में मार्केटिंग बोर्ड के नियमों में सुधार किया जाए। ताकि इसका लाभ प्रदेश के लोगों को मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें