फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो गाड़ियों में भरकर लाए थे 400 पेटी शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल के पास से सीआईए-1 की टीम ने दो गाड़ियों में भरकर लाई गई 400 पेटी शराब को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान रोहतक के गांव खरेटी निवासी विशाल और हिसार के बिठमडा निवासी सचिन और अजय के रूप में हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। बरामद शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी।
विज्ञापन


सीआईए-1 की टीम एएसआई अनिल के नेतृत्व में वीरवार को मुरथल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली की रोहतक के खरेटी निवासी विशाल और हिसार के बिठमडा का सचिन और अजय गाडिय़ों में शराब लेकर जा रहे है। वह पानीपत की तरफ से आकर कुंडली की तरफ जाएंगे। पुलिस ने नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी बीच आई गाडिय़ों को रुकवा लिया। एक गाड़ी से सचिन और विशाल और दूसरी गाड़ी के चालक ने अपनी पहचान अजय के रूप में दी। दोनों गाडिय़ों से 200-200 पेटी देशी शराब बरामद हुई। जिस सेल इन चंडीगढ़ ओनली लिखा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें